Ranchi

Apr 29 2024, 09:26

रांची के हरमू फल मंडी में लगी आग, कैरेट और फल जलकर हुए खाक*

रांची : राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र की हरमू फल मंडी स्थित एक दुकान में रविवार देर शाम आग लग गयी। आग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त मंडी बंद हो चुका था। मौके पर मौजूद फल दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड को दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों की माने तो शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। आग लगी में कितना नुकसान हुआ है, इसका अनुमान फल विक्रेताओं के द्वारा लगाया जा रहा है।

Ranchi

Apr 28 2024, 22:00

कल्पना सोरेन कल करेंगी गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन, सास-ससुर का लिया आशीर्वाद

रांची :पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी तथा झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

 इससे पहले कल्पना ने रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर पार्टी सुप्रीमो तथा अपने ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन से मुलाकात की। उनके पांव छुए और आशीर्वाद लिया।

कल्पना सोरेन के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झामुमो सहित आइएनडीआइए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे। उनके नामांकन के बाद वहां जनसभा भी होगी। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2023 को सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद गांडेय सीट खाली हुई थी।

 भाजपा ने यहां दिलीप वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है। यहां 20 मई को मतदान होगा।

Ranchi

Apr 28 2024, 21:00

खेलगांव को हेलीकॉप्टर पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने का भाजपा ने किया विरोध,

इसके लिए निर्धारित जगह के बजाय यहा इस्तेमाल करने के लिए किया जाँच की मांग

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर रांची के खेलगांव में अवैध रूप से हेलीकॉप्टर पार्किंग का आरोप लगाया है। आज एक प्रेस वार्ता के जरिए भाजपा से राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि हेलीकॉप्टर की पार्किंग के लिए एयरपोर्ट के बगल में जगह तय की गई है।

 इसके बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चुनाव के दौरान खेलगांव में हेलीकॉप्टर पार्किंग का उपयोग किया जा रहा है, यह किसके आदेश पर किया जा रहा है यह जांच का विषय है।

बीजेपी का मानना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता खेलगांव से ही हेलीकॉप्टर से आना-जाना कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ता है, जिससे चुनाव में अवैध धन खपाने की पूरी संभावना रहती है। जब झामुमो को खेलगांव में हेलीकॉप्टर पार्किंग उपलब्ध करायी जा रही है तो भाजपा समेत अन्य दलों को भी खेलगांव में हेलीकॉप्टर पार्किंग क्यों नहीं दी जा रही है।

बीजेपी ने हेलीकॉप्टर पार्किंग रेट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि एयरपोर्ट और खेलगांव मैदान में क्या रेट है और झारखंड मुक्ति मोर्चा कितना भुगतान कर रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली के नाम एक ज्ञापन भी भेजा है।

Ranchi

Apr 28 2024, 18:36

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्मिक कोषांग ने अपने कार्यों भी किया मॉक ड्रील


रांची निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को होगी जारी 

रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-28 अप्रैल को रांची निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी। 

उसके बाद नामांकन प्रकिया शुरू होने को लेकर लोकसभा निर्वाचन, 2024 निमित्त कार्मिक कोषांग के कार्यों का मॉक ड्रील करते हुए नामांकन से जुड़ी तमाम तैयारियों की क्रमवार समीक्षा की गई।

इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी हटिया विधानसभा क्षेत्र, राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाची पदाधिकारी रांची विधानसभा क्षेत्र, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्त्ता रांची सह निर्वाची पदाधिकारी सिल्ली विधानसभा क्षेत्र राम नारायण सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, बिवेक सुमन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

सम्बंधित सभी अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सम्बंधित सभी अधिकारियों से क्रमवार जानकारी लेते हुए उनको दिए उत्तरदायित्व के बारें में पूछा और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 

राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी को दिशा-निर्देश देते हुए कहा की पुरे समाहरणालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखना सुनिश्चित करें। 

इस दौरान समाहरणालय परिसर में अनावश्यक रूप से भीड़ ना लगे पार्किंग व्यवस्था और अन्य सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

बता दे कि समाहरणालय ब्लॉक-ए, कमरा संख्या-312 से नामांकन पत्र, कमरा संख्या- 202 को निर्वाची पदाधिकारी का कक्ष रहेगा। 29 अप्रैल 2024 को अधिसूचना जारी होने के साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किया जा सकेगा। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या- 312 से अभ्यर्थी नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। कार्यालय अवधि (सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक) नामांकन पत्र प्राप्त किया जा सकेगा। 

रांची लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 202 को निर्वाची पदाधिकारी का कक्ष बनाया गया है। जहां अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अधिसूचित स्थल पर सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख को अपराह्न 3ः00 बजे के बाद कमरे के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी।

Ranchi

Apr 28 2024, 16:13

पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर विधायक की प्रतिक्रिया,कहा मोदी को सरना कोड पर अपनी बात रखनी चाहिए


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा होना सुनिश्चित हुआ है। पीएम मोदी के इस दौरे पर jmm ने जम कर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के झारखंड आने की जानकारी मिली है अच्छी बात है लेकिन मोदी को आदिवासी सरना कोर्ड सहित आदिवासी अस्मिता के मुद्दा पर उन्हें बताना चाहिये कि उनका इन मुद्दों पर क्या सोच है। सरना धर्म कॉर्ड पर उन्हें अपनी बात रखनी चाहिये।

चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री मोदी हिन्दू मुस्लिम की खूब बात कह रहे है जिसे जनता सब समझ रही है। आदिवासियों की बात तो वह करते हैं लेकिन उनके हित की काम नहीं करते।

सारंडा में जो वन अधिकार वहां के आदिवासियों का है उनको क्यों बदला है और कॉरपोरेट को जगह देने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा है की 

मुझे लगता है झारखंड के खनिज पर उनकी नजर है। सारंडा में अडानी को लाने के लिए सारी तैयारी की जा रही है।

जब जंगलों में कॉर्पोरेट जगत घुसेगा तो ऐसा होने पर पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा। उस क्षेत्र को असन्तुलित करने के लिए ये साजिश की जारही है ताकि बाहरी व्यक्ति को इंट्री किया जा सके।

सुप्रियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना होगा कि उनके 10 सालो के शासनकाल में एचईसी क्यों बरबाद हुआ है।

Ranchi

Apr 28 2024, 14:29

कांग्रेस ने शुरु किया 'आ अब लौट चलें'अभियान्, इसके तहत तृणमूल कांग्रेस के सन्नी सिंकू ने की कोंग्रेस की सदस्यता ग्रहण


रांची। कांग्रेस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसे नाम दिया गया आ अब लौट चलें। इसी से प्रभावित होकर आज चाईबासा के तृणमूल कांग्रेस के सन्नी सिंकू को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सन्नी सिंकू अपने कई समर्थकों के साथ रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर और देश के वर्तमान माहौल को देखते हुए सन्नी सिंकू ने अपने लोगों के साथ कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण की है। देश के वर्तमान हालात में अच्छे भविष्य के लिए राहुल एक उम्मीद की किरण के रूप में देशवासियों को नजर आ रहे हैं।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद सन्नी सिंकू ने कहा कि में पहले कांग्रेस में ही था लेकिन कुछ कारण वस तृणमूल कांग्रेस में चला गया। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुझे बहुत प्रभावित किया। उस वक्त मै भी अपने क्षेत्र में यात्रा किया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मैं अपने पूरे सहयोगियों के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने में अपना सहयोग करूंगा।

Ranchi

Apr 28 2024, 12:58

कल से 71 दिनो तक थम जाएगी शहनाई, 9 जुलाई से शुरू होगी विवाह की शुभ मुहूर्त


 जयंत कुमार

 रांची :- 29 अप्रैल से शादी की शहनाई की गूंज बंद हो जाएगी। शुक्र 26 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां पहले से ही सूर्य का गोचर हो रहा है और मेष राशि में प्रवेश करते ही शुक्र अस्त हो जाते हैं। ऐसे में शादी-विवाह सहित शुभ कार्यों पर रोक लग गई है। शुक्र 7 जुलाई तक अस्त रहेगा। जिसके बाद 9 जुलाई को विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा।

जुलाई में विवाह की शुभ मुहूर्त

• जुलाई :- 9, 10,11, 12, 13, 14, 15, 16, 17

• नवंबर :- 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26

• दिसंबर :- 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14, 15

हालांकि वैशाख शुक्ल तृतीया अक्षय तृतीया 10 मई को है। अक्षय तृतीया को सूर्य व चंद्रमा उच्च के होने पर अबूझ मुहूर्त बन रहा है। इसीलिए इस दिन विवाह करने में कोई दोष नहीं रहेगा। इसी तरह 23 मई वैशाख पूर्णिमा पर व 15 जुलाई को भड़ली नवमी पर भी अबूझ मुहूर्त रहेगा। इन तीनों दिन मांगलिक काम किए जा सकते हैं।

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में ही विवाह होते हैं। हर साल मई और जून में शादियों के कई मुहूर्त होते हैं, लेकिन इस साल गुरु व शुक्र तारा अस्त होने के कारण मई और जून में एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है। आगे विवाह मुहूर्त की बात करें तो, 17 जुलाई के बाद चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। यानी चार महीनों तक विवाह आदि मांगलिक कार्यों के मुहूर्तों पर विराम लग जाता है।

इस बीच 17 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू होने के कारण शादियों जैसे मांगलिक काम नहीं होंगे और 2 अक्टूबर को पितृ पक्ष खत्म होने के बाद ही शादियां दोबारा शुरू होंगी। इस वर्ष नवंबर में 7 दिन लग्न रहेगा और दिसंबर में सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त है।

Ranchi

Apr 27 2024, 21:02

नशे की जाल से युवाओं को बचाने के लिए रांची पुलिस ने आज किया एक वीडियो संदेश रिलीज़

रांची पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ऐसे कई नशे के सौदागर को पकड़ा भी गया है। नशे की दाल से बचने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक राँची ने आज एक वीडियो संदेश रिलीज़ किया है।

यह वीडियो संदेश नशे के जाल से युवाओं को बचाने में समुदाय के सहयोग को रेखांकित करते हुए एवं समाज की सहभागिता को बढ़ावा देने और उन्हें प्रेरित करने के लिए भी है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंह ने ह्वाट्सऐप नंबर 9153886238 के माध्यम इस तरह की गतिविधियों की सूचना राँची पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही बताया कि यदि किसी को ऐसी गतिविधियों के अड्डे या स्थान का पता है तो उस स्थान पर जाकर उसका करेंट लोकेशन उपरोक्त नंबर पर भेज कर पुलिस की मदद कर सकते हैं। यदि किसी नशे के सौदागर का फोटो ,नाम ,पता किसी के पास उपलब्ध है तो उसे भी शेयर करने की अपील की । उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की गोपनीयता का पूरा ख़याल रखा जाएगा। 

इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने नशे के हानिकारक प्रभावों को दर्शाया है और युवाओं को इस खतरे से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को समर्थन देने का आग्रह किया है। युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य एवं सरकार और समाज की साझी ज़िम्मेदारी है। इन्हें नशे के गर्त में धकेलने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के लिए राँची पुलिस प्रतिबद्ध है। 

आप को बता दे कि बीते दिनों राँची पुलिस के विशेष अभियान में 50 से भी अधिक नशा कारोबारी जेल की सलाख़ों के पीछे भेजे जा चुके हैं और लगभग 15 करोड़ मूल्य की नशीली सामग्री जब्त की जा चुकी है।चंदन कुमार ने कहा कि एक जागरूक और सतर्क समाज की लाखों आँखों से मुट्ठी भर अपराधी छुप नहीं सकते। पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से नशे के खिलाफ निरोधात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई करते हुए एक प्रभावी वातावरण का निर्माण कर युवा पीढ़ी को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा में अग्रसर किया जा सकता है। वही रांची पुलिस द्वारा जारी यह वीडियो संदेश राँची पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी देखा जा सकता है।

Ranchi

Apr 27 2024, 17:25

कांग्रेस से रामटहल चौधरी को टिकट नहीं मिलने से छोड़ा पार्टी, कांग्रेस में महीने भर भी नही टिक पाए

रांची : भाजपा के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व सांसद रामटहल चौधरी कांग्रेस में भी महीने भर भी नही टीका पाए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

रांची लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व भाजपा नेता रामटहल चौधरी 2019 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। परंतु इस चुनाव में वो कोई खास जगह नहीं बना पाए। जिसके बाद रामटहल चौधरी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे। लेकिन वहां एक महीने भी नहीं टिक पाए।

रामटहल चौधरी आज 27 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर दिए है। कांग्रेस की ओर से रांची सीट से यशस्विनी सहाय को टिकट देने के बाद उनकी यह नाराजगी सामने आई। चौधरी ने कहा कि उन्हें आश्वस्त किया गया था कि रांची सीट पर पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन पार्टी ने वादाखिलाफी कर यशस्विनी को उम्मीदवार बना दिया, जो जमानत तक नहीं बचा सकती।

Ranchi

Apr 26 2024, 15:34

लोकसभा चुनाव में झारखंड में राष्ट्रीय दलों ने एक् भी मुस्लिम उम्मीदवार को अपना टिकट नहीं दिया

 रिपोर्त- जयंत कुमार

रांची : झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। 2024 के चुनाव में यहां चार चरणों में चुनाव होना हैं। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। झारखंड की इन 14 सीटो पर सीधे तौर में बीजेपी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। इन सबके बीच एक बार फिर चुनावी समर में राष्ट्रीय दलों ने झारखंड में एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया है।

झारखंड के मुसलमान राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों की उपेक्षा का शिकार होने का आरोप लगाया है। यहां 14 में से 8 सीट सामान्य होने के बावजूद मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतरा।झारखंड में मुसलमानों की आबादी करीब 20 फीसदी होने का दावा किया जाता रहा है। इससे यह भी कहा जा सकता है कि राजनीतिक दल सिर्फ मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में समझते है। 

राजनीतिक भागीदारी देने की उनकी मनसा नही है। अपने आपको सेक्युलर कहने वाले दल को भी इस पर विचार करना चाहिए।

 झारखंड में सीटो की बात करे तो चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर और गोड्डा सामान्य सीटें हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, राजमहल और दुमका रिजर्व सीट है। तो वही अनुसूचित जाति के लिए एकमात्र पलामू सीट रिजर्व है। अल्पसंख्यको रिजर्व न होने के बावजूद सामान्य सीट पर मुसलमान खड़ा हो सकते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद 2024 में भी बड़े राजनीतिक दलों ने झारखंड में मुसलमान को नजरअंदाज किया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन इसमें कोई भी सफल नहीं हो पाए। 2024 चुनावी समर में झारखंड से कई मुस्लिम उम्मीदवार किस्मत आजमाते दिखे जिसमें कांग्रेस के फुरकान अंसारी गोड्डा से ताल ठोकते नजर आए थे। लेकिन गुड्डा से दीपिका के बाद प्रदीप यादव को टिकट दिया गया।